Posts

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भी प्रचंड गर्मी का प्रकोप

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भी प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहा और कुछ इलाकों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं पालम, लोधी रोड और आयानगर स्थित मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.2 डिग्री, 44 डिग्री और 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए दिल्ली के कुछ इलाके में ऑरेंज चेतावनी जारी की है। ऑरेज चेतावनी लू चलने पर और रेड चेतावनी प्रचंड लू के लिए जारी की जाती है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, ‘‘दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और दिन के समय तेज हवाएं (20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) चलेंगी। कुछ इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहेगा।’’ आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई हवाओं के कारण दिल्ली में बृहस्पतिवार को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार और शनि...

भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तनाव की स्थिति बरकरार

 पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास कई क्षेत्रों में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तनाव की स्थिति बरकरार है और 2017 के डोकलाम गतिरोध के बाद यह सबसे बड़ी सैन्य तनातनी का रूप ले सकती है। उच्च पदस्थ सैन्य सूत्रों का कहना है कि भारत ने पैंगोंग त्सो और गलवान घाटी में अपनी स्थिति मजबूत की है। इन दोनों विवादित क्षेत्रों में चीनी सेना ने अपने दो से ढाई हजार सैनिकों की तैनाती की है और वह धीरे-धीरे अस्थायी निर्माण को मजबूत कर रही है। नाम उजागर न करने की शर्त पर एक उच्च सैन्य अधिकारी ने कहा, “क्षेत्र में भारतीय सेना चीन से कहीं ज्यादा बेहतर स्थिति में है।” गलवान घाटी में दरबुक शयोक दौलत बेग ओल्डी सड़क के पास भारतीय चौकी केएम-120 के अलावा कई महत्वपूर्ण ठिकानों के आसपास चीनी सैनिकों की उपस्थिति भारतीय सेना के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। सेना की उत्तरी कमान के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा (अवकाशप्राप्त) ने पीटीआई-भाषा से कहा, “यह गंभीर मामला है। यह सामान्य तौर पर किया गया अतिक्रमण नहीं है।” लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा ने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि गलवान क्ष...

लॉकडाउन और सामाजिक दूरी की नियमों की वजह से मस्जिदों, ईदगाहों पर ईद की नमाज नहीं पढ़ी गई

ईद-उल फितर का त्योहार कोरोना वायरस की महामारी के साये में मनाया गया और इस बार लॉकडाउन और सामाजिक दूरी की नियमों की वजह से मस्जिदों, ईदगाहों पर ईद की नमाज नहीं पढ़ी गई और न ही त्योहार मनाने के लिए लोगों का जमावड़ा देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि यह खास अवसर करुणा और सद्भावना के भाव को और मजबूत करेगा। ऐतिहासिक जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद के प्रांगण में जहां हर साल हजारों की संख्या में लोग ईद की नमाज पढ़ने पहुंचते थे, इस बार वहां सन्नाटा पसरा रहा। केवल शाही इमाम और मस्जिद से संबंधित कर्मचारी परंपरागत नमाज का हिस्सा बने। देश के अन्य हिस्सों में भी दृश्य अलग नहीं था क्योंकि लॉकडाउन की पाबंदियों की वजह से धार्मिक स्थल बंद है और यह प्रतिबिंबित करता है कि भारत में 1.3 लाख लोगों को संक्रमित कर चुकी कोरोना वायरस महामारी ने लोगों की जिंदगी को कितना बदल दिया है। कुछ जगहों पर मस्जिदों के दरवाजे पर सूचना लगी थी कि महामारी की वजह से ईद की नमाज घर पर ही पढ़ें। कई इ...

भारत व इजरायल

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया पर बरप रहा है। भारत भी उन शीर्ष 10 देशों में शामिल हो गया है जो इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अब भारत सरकार और इजरायल सरकार मिलकर कोविड वायरस को हराने की रणनीतियां तैयार करेंगी। भारत में इजरायली दूतावास ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया है, ' संयुक्त अनुसंधान व विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई। यह भारत व इजरायल के बीच व्यापक स्तर पर वैज्ञानिक सहयोग के तहत उठाया गया कदम है।'

तुलगकाबाद झुग्गी बस्तियों में सोमवार देर रात भीषण आग

Image
नई दिल्ली दिल्ली स्थित तुलगकाबाद झुग्गी बस्तियों में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। हालांकि हादसे में किसी तरह की हताहत नहीं है। हादसा देर रात 1 बजे के करीब हुआ। मौके पर 18 से 20 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं जो आग पर काबू पाने में जुटी हैं। डीसीपी साउथ ईस्ट राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया, 'हमें 1 बजे आग लगने की सूचना मिली। घटनास्थल पर 18 से 20 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। राहत कार्य जारी है। फिलहाल किसी तरह की हताहत नहीं है।'

A TO Z TIME NEWS की और से आप सभी देश वासियो को ईद की हार्दिक शुभ कामना

Image

jokes

लड़का - मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता... घर वाले नहीं मान रहे हैं! लड़की - तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं? लड़का - एक पत्नी और दो बच्चे...!!! मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है?' पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला... जब कोई हटा नहीं तो वह चिल्लाता हुआ बोला, जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका पिता हूं। रास्ता मिल गया और पप्पू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था...!!! पति ने पत्नी का हालचाल जानने के लिए मैसेज टाइप किया.. "कैसा है सिरदर्द" लेकिन गलती से टाइप हो गया.. "कैसी हो सिरदर्द" ऑफिस से निकले पति को 4 घंटे हो गए हैं लेकिन घर जाने की हिम्मत नही हो रही है।