विश्व

दादी मां से गले मिलने के लिए बनाया खास किस्म का पर्दा, सोशल मीडिया पर भावुक हुए लोग

चीन से फैले वायरस कोरोना ने लोगों की जिंदगी पूरी तरह से बदल कर रख दी है। सोशल डिस्टेंसिंग आज के दौर में नया सामान्य नियम बन गया है। बाहर से आने वाले लोग और घरों से बाहर निकलकर काम पर जाने के मजबूर लोग घर लौटते वक्त दहशत में रहते हैं कि कहीं उनकी वजह से यह खतरनाक जानलेवा बीमारी उनके परिजनों तक न पहुंच जाए। इस बीच दादी और पोते के मिलन का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
वे एक पारदर्शी प्लास्टिक के पर्दे के जरिए जिस तरह से एक दूसरे से गले मिलते हैं, उसे देखकर नेटयूजर्स भावुक हो गए। फेसबुक यूजर मिरियम कॉविन ने इस 1.26 मिनट के वीडियो को शेयर किया है, जिसमें एंटनी कविन ने अपनी दादी को एक "कडल पर्दे" के माध्यम से गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह मूल रूप से लंबे सुरक्षा आस्तीन के साथ लगे हुए एक शॉवर-थ्रू पर्दा के जरिये अपनी दादी से गले लगते हैं।
दादी मां से गले मिलने के लिए बनाया खास किस्म का पर्दा, सोशल मीडिया पर भावुक हुए लोग

Comments

Popular posts from this blog

सचिन पायलट समेत 19 विधायकों की याचिका पर HC में बहस जारी

Career In Journalism: पत्रकारिता में करियर की संभावनाएं

स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ZyCoV-D का इंसानों पर परीक्षण शुरू