हिंदी न्यूज़ › खेल › तीन बार के ओलंपिक गोल्ड विजेता हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन तीन बार के ओलंपिक गोल्ड विजेता हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन

पिछले दो सप्ताह से कई बीमारियों से जूझ रहे तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को निधन हो गया। 95 वर्षीय बलबीर के परिवार में बेटी सुशबीर और तीन बेटे कंवलबीर, करणबीर और गुरबीर हैं।
मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के निदेशक अभिजीत सिंह ने प्रेस ट्रस्ट को बताया, ''उनका सुबह 6.30 पर निधन हुआ।''  बलबीर सीनियर को आठ मई को वहां भर्ती कराया गया था। वह 18 मई से अर्ध चेतन अवस्था में थे और उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया था। उन्हें फेफड़ों में निमोनिया और तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बाद में उनके नाती कबीर ने एक संदेश में कहा, ''नानाजी का सुबह निधन हो गया।'' पिछले दो साल में चौथी बार उन्हें अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया । पिछले साल जनवरी में वह फेफड़ों में निमोनिया के कारण तीन महीने अस्पताल में रहे थे। 
 

Comments

Popular posts from this blog

सचिन पायलट समेत 19 विधायकों की याचिका पर HC में बहस जारी

उत्तर प्रदेश में अब हर सप्ताह दो दिन होगा लॉकडाउन

बिल गेट्स ने कहा, 'भारत पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने में सक्षम है'