राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से जारी अयोग्यता नोटिस के खिलाफ Sachin Pilot समेत 19 बागी विधायकों की याचिका पर आज फिर हाई कोर्ट में सुनवाई हो गई। सचिन पायलट और बागी विधायक गुरुवार को हाई कोर्ट पहुंचे थे और हाई कोर्ट की डबल बेंच में मामले की सुनवाई चल रही है। इस बीच कथित 'ऑडियो टेप कांड' पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस मामले में दो FIR दर्ज कराई गई है। राजस्थान हाईकोर्ट ने कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी को मामले में प्रतिवादी के रूप में शामिल करने की अनुमति दी है। विधानसभा स्पीकर ने दिया शाम 5 बजे तक का समय: इस बीच विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने सचिन पायलट और 18 बागी विधायकों को जवाब देने के लिए आज शाम 5 बजे तक का समय दिया है। कांग्रेस पार्टी ने पायलट समेत 19 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग उठाई थी।
Covid-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अब हर सप्ताह दो दिन का Mini Lockdown लगाने का फैसला किया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैसला लिया कि अब राज्य में ऑफिस और बाजार पांच दिन ही खुलेंगे। शुक्रवार रात से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। इस तरह कोरोना संक्रमण काल में राज्य में फाइव डे वीक रहेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला किया कि अब शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस 55 घंटों की पांबदी के दौरान आर्थिक गतिविधियों को पूरी तरह मुक्त रखा गया है। इस दौरान जिला स्तर पर जिला कलेक्टर को नियम बनाने की छूट प्रदान की गई है। वह बाजारों के बारे में नियम बना सकते हैं।
Career In Journalism: अगर आप अपनी लाइफ में कुछ अलग मुकाम हासिल करना चाहते है तो आपके लिए पत्रकारिता अथवा मास कम्युनिकेशन की फील्ड अच्छी साबित हो सकती है। आपको बता दें कि भारतीय मीडिया इंडस्ट्री हर साल 10.55% की दर से वृद्धि कर रही है जबकि पूरी दुनिया की मीडिया की ग्रोथ रेट सिर्फ 4.2% ही है। इस हिसाब से देखा जाएं तो भारत में मीडिया इंडस्ट्री का भविष्य काफी उज्जवल है। पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन की फील्ड में कोई कोर्स करके आप प्रिंट, रेडियो, वेब, एंटरटेनमेंट, जनसंपर्क आदि से जुड़कर अपना करियर संवार सकते है। अगर आप चीजों को एक अलग ही नजरिये से देखते है और आपको लेखन में खास दिलचस्पी है तो पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन की फील्ड में जाकर आप न सिर्फ अच्छा करियर बना सकते है बल्कि नाम और पैसा भी कमा सकते है। पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन की फील्ड में आने के लिए आपको इससे जुड़े कोर्स करना होगा। इस फील्ड से जुड़े कई कोर्स है जैसे बैचलर डिग्री, मास्टर डिग्री और डिप्लोमा कोर्सेस। इसके अलावा एमफिल और पीएचडी जैसे कोर्से भी इस फीलड में उपलब्ध है। तो आइये जानते है पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन की ...
Comments
Post a Comment