तूफान निसर्ग 13 किमी/घंटे की रफ्तार से महाराष्ट्र के तट की ओर बढ़ रहा है

अरब सागर से उठा डीप डिप्रेशन मंगलवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया। इस तूफान का नाम निसर्ग है जो 13 किमी/घंटे की रफ्तार से महाराष्ट्र के तट की ओर बढ़ रहा है। रात 2:30 बजे यह अलीबाग से 200 किमी और मुंबई से 250 किमी दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में था। अनुमान है कि यह दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच महाराष्ट्र में रायगढ़ के हरिहरेश्वर और दमण के के बीच 110 किमी/घंटे की रफ्तार से टकराएगा। वहां से होते हुए उत्तर में मुंबई, पालघर से होते हुए दक्षिण गुजरात की ओर बढ़ेगा। मुंबई तो इस सदी के पहले बड़े तूफान की जद में आ रही है।
चक्रवात निसर्ग की वजह से मुंबई से आने जाने वाले 19 उड़ानें रद्द की गई है। इनमें से 11 मुंबई से जाने वाली और 8 आने वाली हैं। उधर, मध्य रेलवे ने मुंबई जाने वाली 8 स्पेशल ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।

Comments

Popular posts from this blog

सचिन पायलट समेत 19 विधायकों की याचिका पर HC में बहस जारी

Career In Journalism: पत्रकारिता में करियर की संभावनाएं

स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ZyCoV-D का इंसानों पर परीक्षण शुरू