आदेश गुप्ता बने दिल्ली भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी हो गई है। उनके स्थान पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर आदेश गुप्ता को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। लगभग दो साल बाद दिल्ली में नगर निगम का चुनाव होना है। माना जा रहा है कि पार्टी ने इस बात को ध्यान में रखकर गुप्ता को दिल्ली का जिम्मा सौंपा है। इसके साथ ही कारोबारियों को पार्टी के साथ जोड़े रखने में भी मदद मिलेगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति जीवन की शुरुआत करने वाले गुप्ता मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा में कई पद पर रह चुके हैं। चुनावी राजनीति की शुरुआत उन्होंने सिर्फ तीन साल पहले की है। साल 2017 में वेस्ट पटेल नगर से पहली बार नगर निगम का चुनाव जीतकर आदेश गुप्ता पार्षद बने। 2018 में उनको उत्तरी दिल्ली नगर निगम का महापौर बनाया गया। विधानसभा चुनाव के पहले आदेश गुप्ता को दिल्ली में बंगाली समाज को पार्टी के साथ जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले नवंबर 2016 में मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। तब से वे प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पार्टी का कामकाज देख रहे थे।

Comments

Popular posts from this blog

सचिन पायलट समेत 19 विधायकों की याचिका पर HC में बहस जारी

Career In Journalism: पत्रकारिता में करियर की संभावनाएं

टीचर बनना चाहते हैं, तो ये टिप्स आपके काम आएंगे