पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत ने तैनात की उच्च क्षमता मिसाइलें

लद्दाख से लगी चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में हवा में दूर तक मार करने वाली आकाश मिसाइलें तैनात की हैं। भारत ने ये कदम वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीनी लड़ाकू जेट और हेलीकॉप्टर दिखाई देने के बाद उठाया है। इसके अलावा चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत अब अपने उच्च मारक क्षमता वाले हथियार भी एलएसी पर तैनात कर रहा है। बता दें कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच खूनी झढ़प के बाद भारत लगातार सीमा पर चौकसी बरत रहा है और हर जरुरी कदम उठा रहा है।
 भारतीय वायु सेना ने क्षेत्र में चल रहे निर्माण के हिस्से के रूप में चीनी वायु सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए इन मिसाइलों को पूर्वी लद्दाख के भारत चीन सीमा पर तैनात किया है। दरअसल इस क्षेत्र में चीन ने अपनी गतिविधियां बढ़ाए रखी हैं और उन्हें जवाब देने के लिए ये जरुरी कदम है।

Comments

Popular posts from this blog

सचिन पायलट समेत 19 विधायकों की याचिका पर HC में बहस जारी

उत्तर प्रदेश में अब हर सप्ताह दो दिन होगा लॉकडाउन

बिल गेट्स ने कहा, 'भारत पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने में सक्षम है'