CBSE का 9वीं से 12वीं तक का सिलेबस छोटा होगा, 30% तक होगी कमी
कोरोना वायरस महामारी और देशव्यापी लॉकडाउन की स्थिति के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सिलेबस को लेकर बड़ा फैसला कर सकता है। बोर्ड 9वीं से 12वीं के सिलेबस में 30% तक की कटौती करने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा 8वीं तक के लिए स्कूल खुद फैसला ले सकेंगे। दरअसल मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने CBSE बोर्ड को सिलेबस छोटा करने की सलाह दी है।
CBSE को नए सत्र के लिए सिलेबस में 30% कटौती करने की सलाह दी गई है। अब बोर्ड इस पर गंभीर से विचार कर रहा है। बहुत संभावना है कि सिलेबस में कटौती की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। HRD मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है।

Comments
Post a Comment