HOME

सोशल डिस्टेंसिंग के चलते न्यूजीलैंड की पीएम  को रेस्तरां ने नहीं दी एंट्री



न्यूजीलैंड में सामाजिक दूरी के नियम के साथ रेस्तरां और कैफे को खोलने की अनुमति दी गई है और इन नियमों के कारण प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न को भी एक रेस्तरां में कोई विशेष छूट नहीं मिली और उन्हें वापस लौटना पड़ा।
लॉकडाउन में छूट के दो दिन बाद कुछ पल बिताने के लिए जैसिंडा अपने मंगेतर क्लार्क गेफोर्ड के साथ शनिवार (16 मई) शाम को राजधानी वेलिंगटन स्थित ऑलिव रेस्तरां में गई थीं, लेकिन नियमों के तहत रेस्तरां में एक मीटर की दूरी बनाना जरूरी है। इसके मद्देनजर कई रेस्तरां ने मेहमानों की क्षमता को कम कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

सचिन पायलट समेत 19 विधायकों की याचिका पर HC में बहस जारी

उत्तर प्रदेश में अब हर सप्ताह दो दिन होगा लॉकडाउन

सचिन पायलट ने कहा अशोक गहलोत सरकार अल्‍पतमत में