दिल्ली में कोविड-19 मरीजों की संख्या में हो रही बेतहाशा वृद्धि
राजाधानी दिल्ली में कोविड-19 मरीजों की संख्या में हो रही बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने निजी अस्पतालों को भी अपनी मुहिम से जोड़ने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को 22 निजी अस्पतालों को कोरोना मरीजों के लिए बेड्स रिजर्व करने का निर्देश दिया। सरकार ने इन अस्पतालों से कोरोना मरीजों के लिए अतिरिक्त 2015 बेड्स की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। इससे पहले राज्य सरकार ने 24 मई के अपने निर्देश में निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम्स को अपनी क्षमता के 20 प्रतिशत बेड्स कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित रखने की बात कही थी।
मरीजों की संख्या में हो रही तेजी से वृद्धि
अनलॉक-1 के लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या में बड़ी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बीते दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में रोजाना करीब 1000 की वृद्धि हुई है। तेजी से बढ़ते कोरोना के बढ़ते मामले राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजधानी में महामारी के सामूदायिक प्रसार होने का संकेत दिया है। उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 15 जून तक दिल्ली में 44000 केस होंगे और 6600 बेड की आवश्यकता होगी। तीस जून तक दिल्ली में एक लाख केस बढ़ जाएंगे और 15000 बेड की जरूरत होगी। 15 जुलाई तक राजधानी में 2.25 लाख केस होंगे और 33 हजार बेड चाहिए होंगे और जुलाई के अंत तक दिल्ली में 5.5 लाख केस होंगे और 80 हजार बेड की जरूरत होगी।

Comments
Post a Comment