पाक में भारत के हमले का खौफ, सेना प्रमुख ने कहा अस्पतालों में 50 फीसदी बेड सैनिकों के लिए रखें
भारत और चीन के बीच तनाव के मद्देनजर, पाकिस्तानी सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अपनी सेना के खिलाफ हमले को लेकर सावधान रहना शुरू कर दिया है। जम्मू और कश्मीर और अन्य हिस्सों में हमले करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आतंकी लॉन्चपैड्स यहीं हैं। इस महीने के शुरूआत में पाकिस्तान की सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने पीओके के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर वहां के अस्पतालों में सैनिकों के लिए 50 प्रतिशत बेड आरक्षित रखने की मांग की थी।
पीओके के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मुहम्मद नजीब नकी खान ने बताया कि पाकिस्तान के थल सेनाध्यक्ष का एक पत्र मिला था। इसमें उन्होंने लिखा था, "कृपया सुनिश्चित करें कि आजाद जम्मू और कश्मीर के सभी अस्पतालों में हर समय 50 फीसदी बिस्तरों को सैनिकों के लिए आरक्षित रखा जाए। इसके साथ ही आपात स्थिति के लिए ब्लड बैंकों में रक्त का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जाए।
Comments
Post a Comment