कानपुर के बिकरु में 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाला विकास दुबे शुक्रवार सुबह पुलिस की गोली से मारा गया। गुरुवार को उसे मप्र के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। 2 जुलाई को कानपुर शूटआउट का मामला सामने आने के बाद विकास की कई कहानियां सामने आई थीं। विकास ने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढ़ार कस्बे की रिचा निगम उर्फ सोनू से करीब 20 साल पहले कानपुर में लव मैरिज की थी। इस शादी से रिचा के पिता और घरवाले खिलाफ थे। उनके विरोध करने पर विकास ने गन पॉइंट पर ले लिया था। 20 साल पहले दोस्त की बहन से लवमैरिज की थी विकास के साले ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वे और विकास 25 साल पहले अच्छे दोस्त थे। दो आपराधिक केसों में उसका विकास के साथ नाम आने के बाद वह कानपुर से बुढ़ार आ गया। यहीं पर अपना कारोबार कर रहा था। करीब 20 साल पहले विकास ने उसकी बहन रिचा निगम से लवमैरिज की थी। इसके बाद उसका विकास और रिचा से कोई संबंध नहीं था। 10-15 साल से विकास से बात भी नहीं हुई थी। ज्ञानेंद्र का कहना है कि विकास ने उसके कानपुर स्थित मकान पर कब्जा कर लिया था। बड़ी मुश्किल से वह फिर से कब्जा कर पाया है। विकास की बुआ के घर आती थी रिचा विकास की जो लव स्टोरी सामने आई है, उसके अनुसार विकास कानपुर में शास्त्री नगर में अपनी बुआ के घर पढ़ाई करने आया था। पड़ोस में रहने वाले एयरफोर्स कर्मी एचपी निगम की बेटी रिचा से उसकी मुलाकात हुई। रिचा को उसके पापा प्यार से सोनू कहते थे। रिचा से नजदीकी बढ़ाने के लिए विकास ने उसके भाई ज्ञानेंद्र से दोस्ती कर ली। दोस्ती इतना परवान चढ़ी कि विकास के हर काम में रिचा का भाई ज्ञानेंद्र साथ देने लगा। विकास का रिचा के घर आना-जाना शुरू हो गया। विकास किसी भी बहाने से रिचा के घर पहुंच जाता था। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और एक दूसरे से प्यार करने लगे। इस बीच, विकास ने रिचा के माता-पिता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन उन्होंने दूसरी जाति में शादी करने से मना कर दिया था। रिचा को भगाकर ले गया था विकास इसके बाद रिचा के पिता ने घर में पाबंदियां लगा दीं। विकास को भी घर आने से मना कर दिया। इससे गुस्साए विकास ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और जान से मारने की धमकी दी। विकास 1997 में रिचा को भगाकर ले गया और लव मैरिज कर ली था। कुछ दिन बाद रिचा विकास को छोड़कर वापस आ गई। बाद में विकास की धमकियों के आगे हार मान गई और फिर साथ रहने लगी था। इधर, रिचा का भाई विकास का राइट हैंड बनकर काम करने लगा। उस पर कई आपराधिक केस दर्ज हो गए।

कानपुर के बिकरु में 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाला विकास दुबे शुक्रवार सुबह पुलिस की गोली से मारा गया। गुरुवार को उसे मप्र के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। 2 जुलाई को कानपुर शूटआउट का मामला सामने आने के बाद विकास की कई कहानियां सामने आई थीं। विकास ने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढ़ार कस्बे की रिचा निगम उर्फ सोनू से करीब 20 साल पहले कानपुर में लव मैरिज की थी। इस शादी से रिचा के पिता और घरवाले खिलाफ थे। उनके विरोध करने पर विकास ने गन पॉइंट पर ले लिया था।
 20 साल पहले दोस्त की बहन से लवमैरिज की थी
विकास के साले ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वे और विकास 25 साल पहले अच्छे दोस्त थे। दो आपराधिक केसों में उसका विकास के साथ नाम आने के बाद वह कानपुर से बुढ़ार आ गया। यहीं पर अपना कारोबार कर रहा था। करीब 20 साल पहले विकास ने उसकी बहन रिचा निगम से लवमैरिज की थी। इसके बाद उसका विकास और रिचा से कोई संबंध नहीं था। 10-15 साल से विकास से बात भी नहीं हुई थी। ज्ञानेंद्र का कहना है कि विकास ने उसके कानपुर स्थित मकान पर कब्जा कर लिया था। बड़ी मुश्किल से वह फिर से कब्जा कर पाया है। 
विकास की बुआ के घर आती थी रिचा
विकास की जो लव स्टोरी सामने आई है, उसके अनुसार विकास कानपुर में शास्त्री नगर में अपनी बुआ के घर पढ़ाई करने आया था। पड़ोस में रहने वाले एयरफोर्स कर्मी एचपी निगम की बेटी रिचा से उसकी मुलाकात हुई। रिचा को उसके पापा प्यार से सोनू कहते थे। रिचा से नजदीकी बढ़ाने के लिए विकास ने उसके भाई ज्ञानेंद्र से दोस्ती कर ली। दोस्ती इतना परवान चढ़ी कि विकास के हर काम में रिचा का भाई ज्ञानेंद्र साथ देने लगा। विकास का रिचा के घर आना-जाना शुरू हो गया। विकास किसी भी बहाने से रिचा के घर पहुंच जाता था। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और एक दूसरे से प्यार करने लगे। इस बीच, विकास ने रिचा के माता-पिता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन उन्होंने दूसरी जाति में शादी करने से मना कर दिया था। 
रिचा को भगाकर ले गया था विकास
इसके बाद रिचा के पिता ने घर में पाबंदियां लगा दीं। विकास को भी घर आने से मना कर दिया। इससे गुस्साए विकास ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और जान से मारने की धमकी दी। विकास 1997 में रिचा को भगाकर ले गया और लव मैरिज कर ली था। कुछ दिन बाद रिचा विकास को छोड़कर वापस आ गई। बाद में विकास की धमकियों के आगे हार मान गई और फिर साथ रहने लगी था। इधर, रिचा का भाई विकास का राइट हैंड बनकर काम करने लगा। उस पर कई आपराधिक केस दर्ज हो गए। 
विकास दुबे (बाएं) शुक्रवार को पुलिस एनआउंटर में मारा गया। (दाएं) पत्नी रिचा दुबे जिला पंचायत सदस्य है। वह बच्चे के साथ लखनऊ में रहती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सचिन पायलट समेत 19 विधायकों की याचिका पर HC में बहस जारी

टीचर बनना चाहते हैं, तो ये टिप्स आपके काम आएंगे

बिल गेट्स ने कहा, 'भारत पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने में सक्षम है'