इंडोनेशिया सरकार का दावा- यूकेलिप्टस से खत्म होता है कोरोना वायरस
जकार्ता। पूरी दुनिया Covid-19 का इलाज खोजने के लिए संघर्ष कर रही है। इस बीच इंडोनेशिया के कृषि मंत्रालय ने दावा किया है कि उसे एक समाधान मिल गया है और वह है उसकी एक एजेंसी द्वारा विकसित किया गया यूकेलिप्टस का हार पहनना। यह बाजार में आने से पहले ही काफी तेजी से इंडोनेशिया में लोकप्रिय हो रहा है, जबकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस पर सवाल उठा रहे हैं। तथाकथित "एंटीवायरस हार" को कृषि मंत्रालय की स्वास्थ्य अनुसंधान और विकास एजेंसी, बालितबंगतन द्वारा विकसित किया गया है। अगले महीने से बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन किया जाएगा।
मंत्री स्याहरुल यासिन लिम्पो के अनुसार, यूकेलिप्टस की एक प्रजाति का इस्तेमाल करके हार बनाया गया है, जो कोरोना वायरस को मार सकता है। उन्होंने दावा किया कि महज 15 मिनट के लिए इस नेकलेस को पहनने से कथित तौर पर 42 प्रतिशत कोरोना वायरस खत्म हो जाता है, जबकि 30 मिनट तक इसे पहनने से इसकी प्रभावशीलता दोगुनी हो जाती है। यूकेलिप्टस का हार Covid-19 को रोकने या उसके इलाज के लिए बनाए गए प्राकृतिक उत्पादों में से एक है।
Comments
Post a Comment