Posts

पाक में भारत के हमले का खौफ, सेना प्रमुख ने कहा अस्पतालों में 50 फीसदी बेड सैनिकों के लिए रखें

भारत और चीन के बीच तनाव के मद्देनजर, पाकिस्तानी सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अपनी सेना के खिलाफ हमले को लेकर सावधान रहना शुरू कर दिया है। जम्मू और कश्मीर और अन्य हिस्सों में हमले करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आतंकी लॉन्चपैड्स यहीं हैं। इस महीने के शुरूआत में पाकिस्तान की सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने पीओके के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर वहां के अस्पतालों में सैनिकों के लिए 50 प्रतिशत बेड आरक्षित रखने की मांग की थी। पीओके के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मुहम्मद नजीब नकी खान ने बताया कि पाकिस्तान के थल सेनाध्यक्ष का एक पत्र मिला था। इसमें उन्होंने लिखा था, "कृपया सुनिश्चित करें कि आजाद जम्मू और कश्मीर के सभी अस्पतालों में हर समय 50 फीसदी बिस्तरों को सैनिकों के लिए आरक्षित रखा जाए। इसके साथ ही आपात स्थिति के लिए ब्लड बैंकों में रक्त का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जाए।

निर्मला सीतारमण ने आत्म-निर्भरता पर दिया जोर, कहा गणेश प्रतिमा भी चीन से क्यों खरीदना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि विकास को बढ़ावा देने के लिए आयात करने में कुछ भी गलत नहीं है। मगर, उन्होंने सवाल किया कि गणेश की मूर्तियों को भी चीन से क्यों खरीदा जाए। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के कार्यकर्ताओं को एक वर्चुअल लिंक के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में उपलब्ध नहीं होने वाले कच्चे माल का आयात करना और हमारे उद्योगों के लिए जरूरी चीजों को मंगवाना गलत नहीं है। दरअसल, 15 जून को चीनी सेना ने जिस तरह से धोखे के बाद भारतीय सैनिकों पर हमला किया और भारतीय भूमि पर जिस तरह वह छल से एक बार फिर कब्जा करना चाहता है, उसका मुंहतोड़ जवाब सीमा पर चीन को दे दिया गया है। अब बारी देश को आत्मनिर्भर बनाकर चीन से आयात होने वाले समान को सीमित करने की है। केंद्र सरकार के आत्म-निर्भर अभियान पहल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आयात में कुछ भी गलत नहीं है, जो उत्पादन को बढ़ावा दे और रोजगार के अवसर पैदा करे और यह निश्चित रूप से किया जा सकता है।

देश में कोरोना मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है

देश में कोरोना मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, बीते 24 घंटे में 18,552 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना मरीज 5 लाख पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 5,08,953 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 384 मरीजों की मौत के साथ ही अब तक हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 15,685 पर पहुंच गया है। देश में फिलहाल 1,97,387 एक्टिव केस हैं, वहीं अब तक ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 2,95,881 है। बता दें कि पूरी दुनिया को इस घातक संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया है। भारत सहित कई देशों में इसके वैक्सीन और ड्रग तैयार करने को लेकर युद्धस्तर पर काम हो रहा है।

भूल गए Aadhaar Card में कौन सा मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी है दर्ज, इन स्टेप्स को करें फॉलो

Aadhaar card आज के वक्त में बेहद जरूरी है और लगभग हर जगह काम आता है। लेकिन कई बार इसमें एक छोटी सी गलती आपको परेशानी में डाल सकती है। खासतौर पर आपका मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी गलत होने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको यह भी याद होना चाहिए कि आपके आधार नंबर से कौन सा मेल आईडी रजिस्टर है। अगर आप यह भूल गए हैं तो ऐसे में आपको चाहिए की सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को अपडेट करवाईए। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा और कुछ ही सयम में आपका काम हो जाएगा। इसके लिए आपको कोई चार्ज भी नहीं देना होगा। यूं अपडेट करवाएं अपना मोबाइल नंबर अगर आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड में रजिस्टर नहीं है या फिर बदल गया है तो इसके लिए आपको आधार केंद्र जाना होगा। यहा आपको किसी भी तरह के कागजात की जरूरत नहीं होगी। Email Id अपडेट करवाने का यह है तरीका अगर आप चाहे तो अपना ईमेल आईडी अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए भी आपको अपने नजदिकी आधार केंद्र जाना होगा और वहां आप इसे अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तरह के कागजातों की जरूरत नहीं होगी।

बंगाल में 31 जुलाई तक लॉकडाउन, ममता बनर्जी का ऐलान, लोकल, मेट्रो सेवा भी बंद

Image
श्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में लॉकडाउन को 31 जुलाई 2020 तक बढ़ाने की घोषणा की। इस अवधि के दौरान राज्य में लोकल ट्रेनें, मेट्रो सेवाएं, सभी स्कूल-कॉलेजों और सभी शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे। हालांकि सरकार ने इस दौरान कुछ छूट को जारी रखने की घोषणा भी की है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना संकट को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बुधवार को राज्य सचिवालय नवान्न में हुई इस सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा की। सीएम ममता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है।

केंद्र सरकार आम जनता व कारोनेबारियों को बड़ी राहत दी है।

केंद्र सरकार  आम जनता व कारोनेबारियों को बड़ी राहत दी है। ताजा फैसलों में सरकार ने कुछ महत्‍वपूर्ण सेवाओं के संबंध में दस्‍तावेज जमा करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। सरकार ने यह कदम कोरोना संकट के चलते जनता, व्‍यापारियों की सुविधा को देखते हुए उठाया है। इनमें Income Tax, ITR, TDS, Railways, Aadhar, PAN आयकर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आधार-पैन लिंक, टीडीएस, रेलवे भर्ती आदि शामिल हैं। यहां जानिये ऐसे 15 मामले जिनमें आखिरी तारीख बढ़ने से आवेदकों को राहत मिलेगी। 1. सरकार ने करदाताओं को सुविधा देते हुए आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। 2. आम नागरिकों को राहत देते हुए आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने की डेडलाइन भी 31 मार्च, 2021 तक के लिए बढ़ा दी गई है। 3. वित्त वर्ष 2019-20 के लिए निवेश की समयसीमा और कंपनियों के लिए फॉर्म 16 जारी करने की समयसीमा को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

Image