Posts

कोरोना वैक्‍सीन का इंसानों पर ट्रायल जारी, ICMR ने चूहे-खरगोश पर हुए परीक्षण का दिया ये अपडेट

Image
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच इसकी वैक्सीन को लेकर भी युद्ध स्तर पर कोशिशें चल रही हैं। वैक्‍सीन को लेकर देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि हमारे देश में दो भारतीय स्वदेशी टीके तैयार हो रहे हैं और फिलहाल इनका इंसानों पर परीक्षण शुरू हो गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कोरोना वैक्सीन को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि दो भारतीय स्वदेशी टीके तैयार किए जा रहे हैं। भारत में 2 कंपनियां अलग-अलग साइट्स पर 1000-1000 लोगों पर वैक्सीन के लिए क्लिनिकल स्टडी कर रही है। वे चूहों और खरगोशों पर परीक्षण कर चुकी हैं। ड्रग कंट्रोलर जनरल (DGCI) को डेटा प्रस्तुत किया गया था, जिसके बाद इन दोनों वैक्सीन को इस महीने की शुरुआत में प्रारंभिक चरण के मानव परीक्षण शुरू करने की मंजूरी मिल गई।गौरतलब है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल (DGCI) ने पिछले दिनों दिग्गज फार्मा कंपनी जायडस कैडिला और भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) को दवा के मानव परीक्षण की अनुमति दे दी है। बता दें कि इन कंपनियों ने कोविड 19 वैक्सीन के लिए मनुष्यों पर क्लिीनकल ट्रायल के लिए ICMR के...

गलती से सीख लेकर आगे बढ़ें मिलेगी सफलता

Image
इंसान जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए बहुत मेहनत करता है। लेकिन जब वह सफल नहीं हो पता है तो निराश हो जाता है, मेहनत करना छोड़ देता है। इस बात को अगर दूसरे नजरिए से देखा जाए तो हमारे जीवन में आने वाली असफलताएं हमें तजुर्बा देती हैं और गलतियां करने से बचाती हैं। इसलिए इंसान को कभी मायूस नहीं होना चाहिए, उसे मेहनत करते रहना चाहिए। एक दिन ऐसा आएगा कि मेहनत का फल सफलता में बदल जाएगा। ऐसी ही कहानी है रोहित की।  रोहित ने बड़े उत्साह से परीक्षा की तैयारी की। इसके बावजूद वह टॉप नहीं कर पाया और वह बहुत उदास व निराश रहने लगा। असफलता के गम में उसने पहले की तरह प्रयास करना छोड़ दिया। रोहित की इस परेशानी का पता जब उसके अध्यापक को पता लगा, जो उसके मार्गदर्शक थे तो उन्होंने एक दिन उसे अपने घर बुलाया। उन्होंने रोहित से परेशानी की वजह पूछी। रोहित ने उन्हें बताया की ‘उसने दिन रात मेहनत की पर जैसा वो चाहता था वैसे नतीजे नहीं आए इसलिए वो हताश हो चुका है। रोहित की बात सुनने के बाद अध्यापक ने उसे अपने साथ बगीचे में चलने के लिए कहा। वो उसे टमाटर के पौधों के पास ले गए और बोले की इस टमाटर के इस खराब और मरे ह...

सचिन पायलट और अशोक गहलोत की तकरार से कांग्रेस में फिर लौटी 'यंग बनाम ओल्ड' की लड़ाई

Image
यह कोई पुरानी बात नहीं है जब कांग्रेस पार्टी के युवा और ऊर्जावान नेताओं से लोकसभा भरा हुआ रहता था। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, जितिन प्रसाद, संदीप दिक्षित और राहल जैसे लोग शामिल थे। यह नए जमाने की कांग्रेस थी, जिसने अपने दिग्गज नेताओं के साथ यूथ पावर की ब्रांडिंग की। लेकिन धीरे-धीरे स्थिति काफी बदल गई। मध्य प्रदेश के दिग्गज और ऊर्जावान नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ना सिर्फ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की, बल्कि अपने समर्थक विधायकों के बल पर वर्षों बाद एमपी की सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार को भी गिरा दिया। सिंधिया एमपी की राजनीति में खुद को दरकिनार महसूस कर रहे थे। महाराष्ट्र में कांग्रेस के युवा चेहरा मिलिंद देवड़ा ने भी हाल में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं कई अन्या युवा नेता भी आजकल चर्चा में नहीं हैं। मध्य प्रदेश में जब 2018 में कांग्रेस पार्टी की जीत मिली थी, इसका श्रेय ज्योतिरादित्य सिंधिया की रणनीति को दिया गया, लेकिन दो साल बीत गए उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनाया गया। इसी साल मार्च में ...

एग्रीकल्चर के क्षेत्र में बनाए कैरियर। जाने क्या है एग्रीकल्चर पूरी जानकारी यहाँ प्राप्त करें

Image
एग्रीकल्चर क्या है ? एग्रीकल्चर शब्द एक लैटिन शब्द है। ये दो शब्दों से मिल कर बना है – ‘Ager’+’Culture’ से। “ Ager ” का मतलब होता है “ मिट्टी ” और “ culture ” का मतलब होता है “ संस्कृति “। अन्य शब्दों में, “पौधों या पशुओं से सम्बंधित उत्पादों की खेती करना या उत्पादन करना एग्रीकल्चर कहलाता है।” एग्रीकल्चर या कृषि के अंतर्गत फसल उत्पादन, पशुपालन और डेयरी विज्ञान, कृषि रसायन और मृदा विज्ञान, बागवानी, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि इंजीनियरिंग, वनस्पति विज्ञान, प्लांट पैथोलॉजी, विस्तार शिक्षा और कीटनाशक शामिल हैं। ये कोर्सेज भी अब अपना अलग-अलग शाखाओं में विस्तार कर रहे हैं। पूरे देश में कई कृषि विश्वविद्यालय स्थापित हैं। पारंपरिक खेती या Conventional Agriculture “परंपरागत कृषि, प्रमुख खेती प्रथाओं और एक विशेष क्षेत्र में किसान द्वारा अनुकूलित फसल उत्पादन की व्यवस्था को कहते हैं।” जैसे की पहाड़ी वाले क्षेत्र में किस प्रकार की खेती होनी चाहिए या काम पानी वाले क्षेत्र में किस प्रकार की। एग्रीकल्चर को एक विज्ञान, एक कला और व्यवसाय के रूप में समझा जा सकता है क्योकि एग्रीकल्चर इन सब का ए...

वायरस के खिलाफ जंग में इजरायली वैज्ञानिकों ने कचरे से बनाया सैनेटाइजर

Image
इजरायल के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक नई पहल की है। सैनेटाइटर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए उन्होंने कचरे से कम कीमत का इथेनॉल बनाने का तरीका खोज निकाला है। तेल अवीव विश्वविद्यालय की प्रोफेसर हादस ममने और उनकी टीम पिछले पांच वर्षों से कचरे की रीसाइक्लिंग करने और इसे एल्कोहल में बदलने की दिशा में काम कर रही है। अब हैंड sanitisers की बढ़ती वैश्विक मांग के जवाब में उन्होंने अल्कोहल के आयात की जरूरत को कम करने के लिए इथेनॉल के इजराइल में उत्पादन पर ध्यान केंद्रित किया है। ममने ने अपनी प्रयोगशाला में कहा- यहां हमारे पास एक कारखाने से कागजी अवशेष, एक चिड़ियाघर से कुछ स्ट्रॉ और तेल अवीव नगरपालिका से जमा की गई घास है। उन्होंने इनकी थोड़ी-थोड़ी मात्रा एक रिएक्टर डाली और ओजोन गैस को जोड़ा। इथेनॉल का उत्पादन वनस्पति स्रोतों जैसे गन्ना या मकई से किया जाता है। मगर, यह एक जटिल और महंगी प्रक्रिया है। प्रोफेसर ने कहा कि हमारी सफलता यह है कि हमने इस प्रक्रिया को बहुत छोटे और सस्ते पैमाने पर करने के लिए कम मात्रा में ओजोन का इस्तेमाल किया है। अब हम एक तरह से एथेनॉल बना सकते...

उत्तर प्रदेश में अब हर सप्ताह दो दिन होगा लॉकडाउन

Image
Covid-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अब हर सप्ताह दो दिन का Mini Lockdown लगाने का फैसला किया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैसला लिया कि अब राज्य में ऑफिस और बाजार पांच दिन ही खुलेंगे। शुक्रवार रात से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। इस तरह कोरोना संक्रमण काल में राज्य में फाइव डे वीक रहेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला किया कि अब शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस 55 घंटों की पांबदी के दौरान आर्थिक गतिविधियों को पूरी तरह मुक्त रखा गया है। इस दौरान जिला स्तर पर जिला कलेक्टर को नियम बनाने की छूट प्रदान की गई है। वह बाजारों के बारे में नियम बना सकते हैं।

सचिन पायलट ने कहा अशोक गहलोत सरकार अल्‍पतमत में

Image
राजस्थान के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट कल होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे। पायलट का कहना है कि 30 से अधिक MLA कांग्रेस के बाद अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है और कुछ निर्दलीय विधायकों ने सचिन पायलट को समर्थन देने का वादा किया है। राजस्थान में शुक्रवार से शुरू हुई सियासी हलचल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही और इस हलचल में कांग्रेस की आपसी फूट खुलकर सामने आ गई। रविवार को दिन भर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर विधायकों और मंत्रियों के आने और अपनी निष्ठा प्रकट करने का सिलसिला चलता रहा, वहीं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनके साथ माने जा रहे विधायकों की तलाश की जाती रही। इस बीच राजस्थान में विधायकों की खरीफ फरोख्त मामले की जांच कर रहे पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई विधायकों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए हैंं। राजस्थान में राज्य सभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप सामने आए थे। अब दो दिन से बार फिर वही सिलसिला चल रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को भाजपा पर विधायकों की ...