Posts

मोबाइल रिपेयरिंग में कैरियर ऑपर्च्यूनिटीज़

Image
आजकल दुनिया भर में मोबाइल फोन रिपेयरिंग टेकनीशियनों की बहोत ज़रूरत है. यह मुख्यतःस्मार्ट फोन की बढ़ती संख्या और उन्हें बनाने में बढ़ती उलझन के कारण है. आइए देखे की मोबाइल फोन रिपेयरिंग टेकनीशियनों के लिए कैरियर ऑपर्च्यूनिटीज़ कौनसी है. पूरे समय के लिए एक टेकनीशियन के रूप में काम कर सकते है टेकनीशियन वह व्यक्ति है जो आमतौर पर प्रॉब्लम की ट्रबल शूटिंग करते हैं और उन्हें ठीक करते हैं. आप या तो एक हार्डवेयर टेकनीशियन या एक सॉफ्टवेयर टेकनीशियन हो सकते हैं या फिर दोनों हो सकते हैं. आपके इंट्रेस्ट के अनुसार, आप इन में से किसी भी फील्ड में स्पेशलाइज़ कर सकते हैं. हालांकि, नौकरी पाने की संभावना बढ़ाने के लिए (और अधिक कमाई करने के लिए) आप इन दोनों को एक साथ सीखने की कोशिश करे. कंपनियां अपनी कॉस्ट्स में कटौती करने के लिए दो के बजाय एक व्यक्ति को काम पर रखना पसंद करते हैं और अधिक स्किल्स के लिए अधिक पेमेंट देने को तैयार होते है. इसलिए,यदि आप दोनों हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मोबाइल रिपेयरिंग सिखते हैं, तो आप आसानी से एक नौकरी प्राप्त कर सकेंगे और अधिक कमा सकेंगे! बिज़नेस की शुरुआत करे यदि आपको ...

WHO ने जारी की चेतावनी, कोरोना का संक्रमण और बढ़ेगा

Image
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर एक बार फिर चेतावनी जारी की है। WHO के मुताबिक विश्व के अधिकांश भागों में अभी भी कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू नहीं पाया जा सका है। WHO ने ये भी चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में कोरोना वायरस का संक्रमण और बढ़ेगा। ऐसे में इससे बचकर रहना जरुरी है। शुक्रवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में WHO के महानिदेशक मट्रेडोस एडहानम गेब्रेयेसेसने ने कहा है कि कोरोना महामारी ने दुनिया के कुछ सबसे धनी देशों की स्वास्थ्य व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। जबकि कुछ देशों ने मामूली साधनों के माध्यम से इस पर काबू पाया है। फिलहाल विश्व के अधिकांश देश इस पर काबू पाने में असफल रहे हैं और यह तेजी से फैल रहा है। WHO प्रमुख ने कहा कि स्थिति ये है कि कोरोना वायरस महामारी अभी भी तेजी से फैल रही है। पिछले 6 सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक शनिवार तक कोरोना मरीजों की संख्या 1 करोड़ 25 लाख 7849 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 60460 तक पहुंचा गया है महामारी से सबसे ज्यादा प्र...

प्रवर्तन निदेशालय ने शुरू की Vikas Dubey की संपत्ति की जांच

Image
दुर्दांत अपराधी Vikas Dubey के कानपुर में शुक्रवार को एनकाउंटर में ढेर होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उसके काले कारोबार की जांच शुरू कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस से Vikas Dubey, उनके परिजनों और उसके साथियों की जानकारी मांगी है। अब विकास दुबे की संपत्तियों की जांच की जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय ने विकास दुबे की सभी घोषित और अघोषित संपत्तियों की जांच का काम शुरू कर दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भी जांच शुरू की जाएगी। ED की जानकारी के अनुसार विकास दुबे ने पिछले तीन साल में 15 देशों की यात्रा की थी। संयुक्त अरब अमीरात और थाईलैंड में उसने पेंट हाउस भी खरीदे थे। विकास दुबे ने हाल ही में लखनऊ में करीब 20 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी थी। ED ने इस मामले में कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक से जानकारी मांगी है। ED की एक टीम ने बुधवार को कानपुर पुलिस से संपर्क किया था और विकास दुबे से संबंधित एफआईआर और कई दस्तावेज लेकर लखनऊ आई थी। विकास दुबे पर दर्ज सभी मामलों की जानकारी भी ED ने हासिल की है। विकास दुबे पर यूपी में तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं, इनमें से कई ...

उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए योगी सरकार ने सप्ताहांत में लॉकडाउन घोषित किया है।

उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए योगी सरकार ने सप्ताहांत में लॉकडाउन घोषित किया है। शुक्रवार रात 10 बजे से लॉकडाउन की शुरुआत हो गई है जो सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगी। लॉकडाउन के 55 घंटों के दौरान लॉकडाउन नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। पूर्व में किए गए टोटल लॉकडाउऩ की तर्ज पर ही इस लॉकडाउन में प्रतिबंध लगाया गया है और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी अन्य कामों को प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे में दवाईयां, दूध की दुकानें ही खुली रह सकेंगी। बाकि अन्य गैरजरूरी कामों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। बाइक, कार को लेकर यह नियम पूर्व के लॉकडाउन की तरह ही इस बार भी लॉकडाउन के दौरान बाइक, कार को चलाने की मनाही रहेगी। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों के मुताबिक बसों और अन्य लोकपरिवहन वाहनों का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स, सफाईकर्मियों, डोर टू डोर डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों की आवाजाही पर रोक नहीं रहेगी। इसके साथ ही गुड्स कैरियर गाड़ियों को भी पूरे प्रदेश में आने जाने की अनुमति रहेगी।

2 वीं के बाद क्या करें – उच्च शिक्षा या नौकरी, पूरी जानकारी यहाँ प्राप्त करें

Image
जैसा कि हम लोगो को पता है कि अधिकांश बच्चे जो भी दसवीं में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं वे अक्सर 12वीं में साइंस वर्ग का चुनाव करते हैं। साइंस स्ट्रीम थोड़ी सी मुश्किल होती है अतः जो बच्चे इस स्ट्रीम को चुनते हैं वे अक्सर इंजीनियर या डॉक्टर के लिए तैयारी करते हैं या गणित के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाते हैं। इसके अतिरिक्त कुछ बच्चे कॉमर्स या आर्ट्स वर्ग लेते हैं जिन्हे बैंक या सिविल / वकील / पॉलिटिक्स में रूचि होती है। विज्ञान वर्ग को चुनने वाले विद्यार्थियों के पास भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान मूल विषय होते हैं तथा गणित और जीव विज्ञान में विकल्प होता है। अतः साइंस वर्ग के उम्मीदवारों के पास 12 वीं में पीसीएम (Physics, Chemistry, Maths) या पीसीबी (Physics, Chemistry, Biology) या पीसीबीएम (Physics, Chemistry, Biology and Maths) विषय होते हैं। 12th PCBM के साथ (Physics, Chemistry, Biology, Maths) जिन बच्चों ने भौतिक, रसायन विज्ञान, बायोलॉजी व गणित विषयों के साथ कक्षा 12 पूरी की है वे यहाँ नीचे दिए हुए फ्लो-चार्ट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं की उन्हें किस क्षेत्र में कैरियर ब...

Lakshmi Mittal ने Covid-19 वैक्सीन के लिए दिया 33 करोड़ रुपए का दान

Image
स्टील टाइकून के नाम से पहचाने जाने वाले Lakshmi N Mittal ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को Covid-19 वैक्सीन तैयार करने के लिए 35 लाख पाउंड (33 करोड़ रुपए) का दान दिया है। लक्ष्मी मित्तल और उनके परिवार ने यह राशि Oxford University के वैक्सीनोलॉजी विभाग को प्रदान की है। यह विभाग जेनर इंस्टीट्यूट के तहत आता है जिसके निदेशक प्रोफेसर एड्रियन हिल हैं। Oxford University के वैक्सीनोलॉजी विभाग को अब 'लक्ष्मी मित्तल एंड फैमिली प्रोफेसरशिप ऑफ वैक्सीनोलॉजी' के नाम से जाना जाएगा। वैक्सीन के मामले में जेनर इंस्टीट्यूट को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किए गए Covid-19 वैक्सीन का इन दिनों ग्रेट ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में मानव परीक्षण चल रहा है। अभी इस संस्थान का पूरा ध्यान Covid-19 वैक्सीन पर लगा हुआ है। आर्सेलर मित्तल के सीईओ लक्ष्मी मित्तल ने कहा, यह पूरी दुनिया के लिए जागृत होने का समय है ताकि भविष्य में इस तरह की महामारियों के हम खुद को तैयार कर सकें। हम सभी को यह अनुभव आया है कि कैसे एक महामारी सामाजिक और आर्थिक स्तर पर नुकसान पहुंचा सकती है। मेरी हम...

कानपुर के बिकरु में 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाला विकास दुबे शुक्रवार सुबह पुलिस की गोली से मारा गया। गुरुवार को उसे मप्र के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। 2 जुलाई को कानपुर शूटआउट का मामला सामने आने के बाद विकास की कई कहानियां सामने आई थीं। विकास ने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढ़ार कस्बे की रिचा निगम उर्फ सोनू से करीब 20 साल पहले कानपुर में लव मैरिज की थी। इस शादी से रिचा के पिता और घरवाले खिलाफ थे। उनके विरोध करने पर विकास ने गन पॉइंट पर ले लिया था। 20 साल पहले दोस्त की बहन से लवमैरिज की थी विकास के साले ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वे और विकास 25 साल पहले अच्छे दोस्त थे। दो आपराधिक केसों में उसका विकास के साथ नाम आने के बाद वह कानपुर से बुढ़ार आ गया। यहीं पर अपना कारोबार कर रहा था। करीब 20 साल पहले विकास ने उसकी बहन रिचा निगम से लवमैरिज की थी। इसके बाद उसका विकास और रिचा से कोई संबंध नहीं था। 10-15 साल से विकास से बात भी नहीं हुई थी। ज्ञानेंद्र का कहना है कि विकास ने उसके कानपुर स्थित मकान पर कब्जा कर लिया था। बड़ी मुश्किल से वह फिर से कब्जा कर पाया है। विकास की बुआ के घर आती थी रिचा विकास की जो लव स्टोरी सामने आई है, उसके अनुसार विकास कानपुर में शास्त्री नगर में अपनी बुआ के घर पढ़ाई करने आया था। पड़ोस में रहने वाले एयरफोर्स कर्मी एचपी निगम की बेटी रिचा से उसकी मुलाकात हुई। रिचा को उसके पापा प्यार से सोनू कहते थे। रिचा से नजदीकी बढ़ाने के लिए विकास ने उसके भाई ज्ञानेंद्र से दोस्ती कर ली। दोस्ती इतना परवान चढ़ी कि विकास के हर काम में रिचा का भाई ज्ञानेंद्र साथ देने लगा। विकास का रिचा के घर आना-जाना शुरू हो गया। विकास किसी भी बहाने से रिचा के घर पहुंच जाता था। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और एक दूसरे से प्यार करने लगे। इस बीच, विकास ने रिचा के माता-पिता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन उन्होंने दूसरी जाति में शादी करने से मना कर दिया था। रिचा को भगाकर ले गया था विकास इसके बाद रिचा के पिता ने घर में पाबंदियां लगा दीं। विकास को भी घर आने से मना कर दिया। इससे गुस्साए विकास ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और जान से मारने की धमकी दी। विकास 1997 में रिचा को भगाकर ले गया और लव मैरिज कर ली था। कुछ दिन बाद रिचा विकास को छोड़कर वापस आ गई। बाद में विकास की धमकियों के आगे हार मान गई और फिर साथ रहने लगी था। इधर, रिचा का भाई विकास का राइट हैंड बनकर काम करने लगा। उस पर कई आपराधिक केस दर्ज हो गए।

Image
कानपुर के बिकरु में 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाला विकास दुबे शुक्रवार सुबह पुलिस की गोली से मारा गया। गुरुवार को उसे मप्र के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। 2 जुलाई को कानपुर शूटआउट का मामला सामने आने के बाद विकास की कई कहानियां सामने आई थीं। विकास ने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढ़ार कस्बे की रिचा निगम उर्फ सोनू से करीब 20 साल पहले कानपुर में लव मैरिज की थी। इस शादी से रिचा के पिता और घरवाले खिलाफ थे। उनके विरोध करने पर विकास ने गन पॉइंट पर ले लिया था।  20 साल पहले दोस्त की बहन से लवमैरिज की थी विकास के साले ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वे और विकास 25 साल पहले अच्छे दोस्त थे। दो आपराधिक केसों में उसका विकास के साथ नाम आने के बाद वह कानपुर से बुढ़ार आ गया। यहीं पर अपना कारोबार कर रहा था। करीब 20 साल पहले विकास ने उसकी बहन रिचा निगम से लवमैरिज की थी। इसके बाद उसका विकास और रिचा से कोई संबंध नहीं था। 10-15 साल से विकास से बात भी नहीं हुई थी। ज्ञानेंद्र का कहना है कि विकास ने उसके कानपुर स्थित मकान...